क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Balrampur SDM Case: आदिवासी किसान की पिटाई से मौत मामले में SDM करुण डहरिया निलंबित

On: फ़रवरी 18, 2026 6:21 अपराह्न
Follow Us:
balrampur sdm case: आदिवासी किसान की पिटाई से मौत मामले में sdm करुण डहरिया निलंबित
---Advertisement---

Balrampur SDM Case: छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी किसान की पिटाई से मौत के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी SDM करुण डहरिया को निलंबित कर दिया है। इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सरगुजा संभाग आयुक्त कार्यालय, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है।. जानकारी के अनुसार 15-16 फरवरी की दरमियानी रात बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी ब्लॉक के हंसपुर गांव में बॉक्साइट के अवैध खनन की जांच के लिए कुसमी SDM करुण डहरिया पहुंचे थे। आरोप है कि वे निजी वाहन से निजी लोगों को साथ लेकर गए थे। सरना के पास तीन ग्रामीणों को रोककर उनसे पूछताछ की गई और अवैध उत्खनन का आरोप लगाते हुए रॉड, डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की गई।. बताया गया कि ग्रामीणों को बेहोशी की हालत तक पीटा गया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 62 वर्षीय रामनरेश राम की मौत हो गई। वहीं 60 वर्षीय अजीत उरांव और 20 वर्षीय आकाश अगरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।. घायल ग्रामीणों आकाश अगरिया और अजीत उरांव ने बयान में बताया कि वे गेहूं के खेत में सिंचाई कर लौट रहे थे। इसी दौरान बिना समुचित जांच के उन पर अवैध खनन का आरोप लगाकर मारपीट की गई।. घटना के बाद राजपुर थाने में एसडीएम करुण डहरिया और उनके साथ गए बाहरी साथी विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजिल कुमार यादव और सुदीप यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 115 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।. विवादित रहें हैं SDM करुण डहरिया. एसडीएम करुण डहरिया पूर्व में भी विवादों में घिरते रहे हैं. जांजगीर जिले के चांपा में पदस्थापना के दौरान उन्होंने एक छात्र को तमाचा मार दिया था जिसके बाद छात्रों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });