साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर फूलों और लाइट्स से सजा नजर आ रहा है। हालांकि, इस मामले में अब तक दोनों स्टार्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। दरअसल, यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा के घर को लाइट्स से सजाया जा रहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, मैं खुशी से चिल्ला रही हूं।, दूसरे ने कमेंट किया, वाह, आखिरकार शादी वाली वाइब्स आ ही गईं।, तीसरे ने लिखा, क्यूटीज, बधाई हो। इसके अलावा कई और यूजर्स ने कमेंट किया और लिखा अब इंतजार नहीं हो रहा है। शादी का कार्ड हुआ था लीक हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हुआ, जिस पर विजय देवरकोंडा का नाम लिखा था। इसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि यह दोनों की शादी का कार्ड है। कार्ड में लिखा था कि परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अपनों के साथ करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है। शादी के आ?
विजय देवरकोंडा का घर लाइट्स से जगमगाया:रश्मिका मंदाना के साथ शादी की चर्चा, जल्द उदयपुर में बंध सकते हैं शादी के बंधन में
By worldprime
On: फ़रवरी 19, 2026 9:24 पूर्वाह्न
---Advertisement---





