क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CBSE Re-evaluation: CBSE ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन फीस की दी जानकारी, 40 हजार छात्रों ने किया आवेदन

On: जून 3, 2026 7:13 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CBSE Re-evaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Verification Process) ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर फीस भुगतान को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच बनी भ्रम की स्थिति को स्पष्ट किया है। बोर्ड ने कहा है कि पोर्टल पर उपलब्ध SBI, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के पेमेंट गेटवे का उपयोग करने के लिए इन बैंकों में खाता होना जरूरी नहीं है।tcw

CBSE ने बताया कि छात्र उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसी ऑनलाइन भुगतान सुविधाओं का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है और छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

CBSE Cyber Attack: CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल पर साइबर अटैक, 2 मिनट में 15 लाख हिट्स भेजीं, 1 लाख बार सेंधमारी..

40 हजार छात्रों ने किया आवेदन

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 9:30 बजे तक करीब 40 हजार छात्रों ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है। CBSE ने कहा कि सभी आवेदन निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत बिना किसी बड़ी तकनीकी समस्या के पूरे किए गए हैं।

अफवाहों से बचने की अपील

CBSE ने छात्रों और अभिभावकों से सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। बोर्ड ने कहा कि सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल CBSE के अधिकृत पोर्टल और नोटिस के माध्यम से जारी की जाती हैं।

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित की जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });