क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur Jeweller Loot: सराफा कारोबारी से लूट मामले में मिर्जापुर से 4 संदिग्ध हिरासत में, सोना-कैश..

On: फ़रवरी 19, 2026 12:28 अपराह्न
Follow Us:
bilaspur jeweller loot: सराफा कारोबारी से लूट मामले में मिर्जापुर से 4 संदिग्ध हिरासत में, सोना कैश.. 
---Advertisement---

Bilaspur Jeweller Loot: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 फरवरी की रात सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से करीब 3.50 लाख रुपये की नकदी और 3.50 करोड़ के जेवरात लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार 4 संदिग्धों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। बिलासपुर पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर लौट रही है। (बिलासपुर सर्राफा व्यवसायी से लूट)

Image 2026 02 19T083059.298 300x169

Image 2026 02 17T232102.047 300x172

 

हथियारबंद लुटेरों ने दिया था वारदात को अंजाम (Jeweller loot Bilaspur)

राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी की वसंत विहार चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप है। 17 फरवरी की रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर बिक्री के लिए रखे सोने के जेवर कार में लेकर घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर BSNL ऑफिस गली के तिराहे पर पहले से खड़ी सफेद कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। (बिलासपुर में बदमाश गहनों से भरी कार लेकर फरार)

जैसे ही संतोष तिवारी कार से बाहर निकले, कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट पहुंचाने के बाद आरोपी 3.50 करोड़ रुपये के आभूषण, 3.50 लाख रुपये नकद और उनकी कार लेकर फरार हो गए।

WhatsApp Image 2026 02 17 At 11.19.57 PM 1024x576 1 300x169

WhatsApp Image 2026 02 17 At 11.02.30 PM 1 1024x461 1 300x135

गाड़ियां बदलकर यूपी की ओर भागे

जानकारी के मुताबिक, आरोपी वारदात के बाद अपनी वैन और बाइक मौके पर छोड़कर कारोबारी की कार से फरार हुए। उर्तुम में कार छोड़ने के बाद उन्होंने स्कॉर्पियो और ह्युंडई आई20 जैसी अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर उत्तर प्रदेश की ओर रुख किया। मोबाइल लोकेशन और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।

Whatsapp Image 2026 02 19 At 115753 Am 1 1771482680 300x225

Whatsapp Image 2026 02 19 At 115753 Am 1771482590 300x225

 

6 महीने तक की रेकी (Jewellery robbery Bilaspur)

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पिछले छह माह से सीपत क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर रेकी की थी। पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया। उत्तर प्रदेश एटीएस की मदद से अहरौरा थाना क्षेत्र में 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मामले का खुलासा और आधिकारिक पुष्टि आरोपियों के बिलासपुर पहुंचने के बाद किया जाएगा।

घायल कारोबारी ICU में भर्ती

हमले में गंभीर रूप से घायल संतोष तिवारी का इलाज जारी है। उनके सिर में गहरे घाव पाए गए हैं, जिनमें लगभग 50 टांके लगे हैं। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

CG Breaking: बिलासपुर में बंदूक की नोक पर सर्राफा व्यवसायी से लूट, नकाबपोश बदमाश गहनों से भरी कार लेकर फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });