Raigarh Student Death: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में 12वीं की छात्रा अनन्या सर्वे की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बता दें, बुधवार को ही उसकी बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। (रायगढ़ में तीसरी मंजिल से गिरकर 12वीं की छात्रा की मौत). तीसरी मंजिल से छत पर टहलते समय संतुलन बिगड़ने से छात्र की गिरने की घटना (Raigarh Student Fall from third floor). जानकारी के अनुसार अनन्या सर्वे अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर के टाइप-6 आवास की तीसरी मंजिल पर रहती थी। उसके पिता राजेश सर्वे मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे अनन्या परीक्षा की तैयारी के बीच ताजी हवा के लिए छत पर टहलने गई थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे कंक्रीट पर गिर गई। (तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा मौत). गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। (Student Death Raigarh). जांच में जुटी पुलिस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सिर पर आई गंभीर चोट ही मौत का मुख्य कारण बनी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच चक्रधर नगर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
Raigarh Student Death: तीसरी मंजिल से गिरकर 12वीं की छात्रा की मौत, ऐसे हुआ हादसा
By worldprime
On: फ़रवरी 19, 2026 6:25 अपराह्न
---Advertisement---





