सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को मंगलवार को ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका एक सर्जिकल प्रोसीजर किया। डॉक्टरों के अनुसार, वह रिकवरी कर रहे हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सलमान खान अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा अरबाज खान, अरहान और हेलन समेत परिवार के कई सदस्य अस्पताल आए। वहीं, गुरुवार को सलीम खान का हाल जानने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अस्पताल में नजर आए। बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है। अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य, देखें तस्वीरें कुछ समय तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे सलीम खान डॉक्टर पार्कर के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाया गया था अस्पताल प्रशा?
सलीम खान ICU में, आमिर और गर्लफ्रेंड गौरी मिलने पहुंचे:डॉक्टर बोले- रिकवरी कर रहे हैं; ब्रेन हैमरेज के बाद राइटर को एडमिट किया था
By worldprime
On: फ़रवरी 20, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











