KTU Vice Chancellor: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में कुलपति की नियुक्ति कर दी है। प्रोफेसर मनोज दयाल को विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है।. प्रोफेसर मनोज दयाल वर्तमान में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार (हरियाणा) के मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में लंबा शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव है।. अधिनियम के तहत की गई नियुक्ति. जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 तथा संशोधन अधिनियम 2025 की धारा 11 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा यह नियुक्ति की गई है।. आदेश के अनुसार, प्रोफेसर मनोज दयाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति पद का दायित्व संभालेंगे।
KTU Vice Chancellor: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, आदेश जारी
By worldprime
On: फ़रवरी 20, 2026 11:31 पूर्वाह्न
---Advertisement---











