हरियाणा के प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा और मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच जींद में हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंच पर हुए विवाद के बाद पूर्व सरपंच ने मीडिया के सामने आकर गायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उनको पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कलाकारों को तो पैसे देकर कहीं भी नचवा सकते हैं। सरपंच राजेंद्र का कहना है कि मासूम शर्मा ने न केवल उनका अपमान किया, बल्कि चुने हुए प्रतिनिधियों सरपंच, विधायक और मंत्रियों के खिलाफ भी बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यहां से उठा पूरा विवाद बता दें कि जींद जिले में गांव ब्राह्मणवास निवासी सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा की शादी मुआना गांव निवासी धर्मबीर उर्फ धरमू के साथ शादी हुई है। उनकी बुधवार को 25वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में शहर के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा मंच पर मौजूद थे, तभी गायक मासूम शर्मा वहां पहुंचे और अभद्र तरीके से स्टेज खाली करने को कहा। सरपंच के अनुसार, मासूम शर्मा ने अहंकार में कहा, “तू सरपंच होगा अपने घर का, मैं MLA, मंत्री या किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि को कुछ नहीं मानता।” सरपंच का पलटवार, दी चुनौती इस पर सरपंच ने पलटवार क
पूर्व सरपंच बोले-पैसे देकर मासूम शर्मा को कहीं नचवा लें:पंच चुनाव जीतने की चनौती दी; जींद में सिंगर ने लाइव प्रोग्राम में स्टेज से उतारा था
By worldprime
On: फ़रवरी 20, 2026 12:45 अपराह्न
---Advertisement---





