फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट आज उदयपुर की सेंट्रल जेल से बाहर आए। सबसे पहले उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए। मीडिया बाइट में बोले कि मेवाड़ की तासीर में कहते हे सत्य परेशान हो सकता पराजित नहीं और यहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नियमित जमानत (रेगुलर बेल) देने के बाद 2 महीने 11 दिन जेल में रहने के बाद विक्रम भट्ट आज सेंट्रल जेल से बाहर आए। उन्होंने बाहर आते ही सबसे पहले जेल कैंपस में शिव मंदिर में मत्था टेका। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि करीब ढाई महीने तक उदयपुर की जेल में काटे और मुझे उम्मीद नहीं यकीन था कि सच्चाई जरूर सामने आएगी। जेल में मेरे एक दोस्त बने उन्होंने मुझे मेवाड़ की मिट्टी की तासिर के बारे में बताया कि ये मेवाड़ है और यहां सत्य परेशान हो सकता पराजित नहीं हो सकता है। वहीं मेवाड़ का टीका लगाकर जा रहा हूं कि सत्य पराजित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि में कृष्ण का भक्त हूं, मै वहीं रहा जहां श्रीकृष्ण पैदा हुए थे। मै उससे बेहतर और दो गुणा इंसान बाहर निकल रहा हूं। एक नया संघर्ष करने के लिए श्री कृष्ण की तरह, श्रीकृष्ण मेरे अंदर है। इस देश के कानून पर मुझे पूरा भरोसा है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से उनको जमानत मिली थी। इससे पहले 13 फरवरी को श्वेतांबरी भट्
बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट-सत्य परेशान हो सकता पराजित नहीं:उदयपुर से जेल से बाहर आते ही शिव के दर्शन किए, मै वहीं रहा जहां श्रीकृष्ण पैदा हुए थे
By worldprime
On: फ़रवरी 20, 2026 3:11 अपराह्न
---Advertisement---











