क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: चुगली करने वालों सावधान, लगेगा 5 हजार रुपये जुर्माना..

On: फ़रवरी 20, 2026 6:32 अपराह्न
Follow Us:
cg news: चुगली करने वालों सावधान, लगेगा 5 हजार रुपये जुर्माना..
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम मेढ़की में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ग्रामीणों ने अनोखी पहल की है। गांव में चुगली और भड़काऊ गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ग्रामसभा में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसमें अगर कोई व्यक्ति चुगली करता है तो उसके ऊपर 5000 का जुर्माना लगाया जाएगा। (चुगली करने पर 5 हजार जुर्माना)

WhatsApp Image 2026 02 20 At 5.34.06 PM 300x164

ग्रामसभा में लिया गया फैसला (Chugli karne par Jurmana)

गुरुवार सुबह 8 बजे आयोजित ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक या निजी रूप से किसी की बातों को इधर-उधर कर विवाद या वैमनस्य फैलाने की कोशिश करेगा, तो उस पर 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। (बालोद के मेढ़की गांव में चुगली करने पर जुर्माना)

WhatsApp Image 2026 02 20 At 5.23.52 PM 300x169

ग्रामीणों का कहना है कि आपसी चुगली और भड़काने की प्रवृत्ति के कारण गांव का वातावरण प्रभावित हो रहा था। छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से परिवारों और समुदाय के बीच दूरी बढ़ रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए सामूहिक रूप से यह सख्त निर्णय लिया गया।

शराब पीकर कार्यक्रम में आने पर भी जुर्माना

बैठक में यह भी तय किया गया कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन कर पहुंचेगा, तो उसके खिलाफ भी 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे आयोजनों में अनुशासन और सम्मान बनाए रखना जरूरी है। (Balod Medhki village gossip penalty 5000 rupees)

WhatsApp Image 2026 02 20 At 5.13.07 PM 201x300

भाईचारा बनाए रखने की पहल

ग्राम मेढ़की का यह फैसला सामाजिक स्तर पर एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीणों का उद्देश्य स्पष्ट है- गांव में शांति, सौहार्द और पारस्परिक सम्मान कायम रहे। आर्थिक दंड का प्रावधान लोगों को जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित करेगा और चुगली जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाएगा। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गांव की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, और इसे बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });