Raipur Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उससे लगे इलाकों में अपराध थमने के नाम नहीं ले रहे हैं. एक बार फिर से खूनी संघर्ष का खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर हथौड़े से वार कर दिया. इतना ही नहीं बीच बचाव करने आए सास-ससुर और एक बच्ची पर भी उसने हथियार से वार करके जान से मारने की कोशिश की. बाद में खुद भी आत्महत्या के इरादे से अपनी कलाई की नस काट ली।

यह खौफनाक मामला रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया नाम के गांव से सामने आया है. जहां पर बताया जा रहा है कि एक अधेड़ व्यक्ति रामदास बघेल, जो जोरा का रहने वाला है उसकी पत्नी के साथ में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी अपने मायके सेमरिया चली गई थी और पत्नी के घर न लौटने से नाराज सनकी ने अपने ससुराल जाकर पत्नी पर हथौड़े से वार कर दिया। बीच बचाव करने आए सास ससुर और एक 20 साल की लड़की पर भी उसने वार कर दिया फिर मौके से फरार हो गया।
आधे दूर जाकर उसने सुनसान जगह पर एक धारदार हथियार से अपनी कलाई की नस काट ली. इसके बाद वह बेहोशी की हालत में वही पड़ा रहा. बाद में मामले की सूचना आज पड़ोस के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी भी घायलों का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है वहीं आरोपी भी घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है फिलहाल मामले में अभी कोई FIR दर्ज नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि उपचार के पश्चात यदि शिकायत आती है तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी। पूरे घटना में चंपा बघेल जो कि आरोपी की पत्नी है और उसका ससुर धर्मदास कोसने और उसकी सास घायल हुई है।











