रायपुर : रायपुर के सिविल लाइन और बैरन बाज़ार इलाके में निवासरत हज़ारों लोग कानतोडू लाउडस्पीकर की आवाज़ से दो-चार हो रहे है | इस इलाके के कई धार्मिक केंद्रों में लाउडस्पीकर की कानतोडू गूंज से उन परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई है,जिनके बच्चों की परीक्षाएं शुरू हो गई है,या फिर सिर पर है|अल सुबह से लेकर देर रात तक लाउडस्पीकर का शोर थमने का नाम ही नहीं लेता| पीड़ित परिवार तस्दीक करते है,कि शहर के हृदय स्थल में ही “कोलाहल अधिनियम” का उल्लंघन हो रहा है| लाउडस्पीकर की आवाज़ तय मापदंड से काफी अधिक डेसिबल पर सुनाई दे रही है,इससे घरों के भीतर भी तेज़ स्वर आने से स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेज जाने वाले छात्रों का ध्यान भंग हो रहा है| यह भी पढ़े : सीएम योगी 9 साल बाद विदेशी सफ़र पर,PM मोदी से मुलाकात के बाद सिंगापुर और जापान के लिए आज ही होंगे रवाना… छत्तीसगढ़ कॉलेज में ‘अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने “कोलाहल अधिनियम” के उल्लंघन पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है | उनके मुताबिक,सुबह की पाली से लेकर शाम तक कॉलेज में परीक्षाओं और अध्ययन का दौर जारी है | इस बीच लाउडस्पीकर की कानतोडू आवाज़ ना केवल उनका ध्यान भटका रही है,बल्कि मुश्किलें भी पैदा कर रही है | उनके मुताबिक, इस इलाके के कई घरो की छतों पर लाउडस्पीकर तान दिए गए है| पीड़ित छात्रों ने ?
रायपुर के सिविल लाइन और बैरन बाज़ार इलाके में कानतोडू लाउडस्पीकर,परीक्षा सिर पर-छात्र और अभिभावक परेशान, आम जनता की उड़ी नींद…
By worldprime
On: फ़रवरी 22, 2026 4:30 अपराह्न
---Advertisement---