क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हरियाणवी सिंगर ने मासूम शर्मा पर गाना रिलीज किया:पुट्ठी ने दारू की पेटी पर नाचने वाला बताया; पूर्व सरपंच से विवाद पर जवाब दिया

On: फ़रवरी 23, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
हरियाणवी सिंगर ने मासूम शर्मा पर गाना रिलीज किया:पुट्‌ठी ने दारू की पेटी पर नाचने वाला बताया; पूर्व सरपंच से विवाद पर जवाब दिया
---Advertisement---

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा द्वारा शो के दौरान पूर्व सरपंच को चिल्लाकर मंच से उतारने का मामला और तूल पकड़ रहा है। इस कंट्रोवर्सी के बीच अब हरियाणवी म्यूजिक इंड्स्ट्री के और सिंगर भी कूद पड़े हैं। हांसी के सिंगर राहुल पुट्ठी ने पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर एक गाना रिलीज कर दिया, जिसमें मासूम को एक पेटी दारू पर नाचने वाला बताया। असल में, 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा अपनी बहन कविता व बहनोई धर्मवीर उर्फ धरमू की शादी की सिल्वर जुबली (25वीं सालगिराह) कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को चिल्लाकर मंच से उतार दिया था। अब, सिंगर राहुल पुट्ठी ने सरपंचों पर मासूम शर्मा की टिप्पणी का जवाब गाने से दिया है। 3 मिनट 25 सेकेंड के गाने में मासूम शर्मा को लेकर काफी कुछ कहा है। ‘एक पेटी दारू में नाचन आला सै’, ‘आखिरी वॉर्निंग’ जैसे शब्द इस्तेमाल किए हैं। ये हैं राहुल पुट्ठी के गाने के बोल राहुल पुट्ठी ने अपने यूट्यूबर चैनल पर 22 फरवरी को इस गाने को रिलीज किया। इस गाने के बोल हैं- “जो मेरे दिल में थी, वो बात बतावण आया सूं। हरियाणे एक बहोत बड़े स्टार नै औकात बतावण आया सूं। कलाकार भतेरे हरियाणा म्ह, उनके रोले न होते। वे तेरे की ज्यूं पीके घमंड में बावले न होते। तेरे कांपै ज्यां स हाथ, तेरा कांपै सारा गात, तेरे इस बीमारी न कोई जांचण आला सै। तूं सरपंच, मंत्री-एमएलए न कुछ ना मानै, तू भी एक दारू की पेटी मैं नाचन आला स।” लाइव आकर बोले- आदमी को आदमी नहीं समझता गाना रिलीज होने के बाद राहुल पुट़्ठी फेसबुक पर लाइव आए और कहा- नमस्कार भाई, मैं आपका राहुल पुट्ठी। आजकल एक माणस सै, जो माणस ने माणस नहीं मानण लागरा (आदमी को आदमी नहीं समझता)। सरपंच, मंत्री-एमएलए, किसे न कुछ नहीं मानण ए नहीं लागरा। गाने की चार लाइन सुनाने के बाद कहते हैं कि यो गाना है भाई। इस गाने ने शेयर कर दो। सरपंच सर्वसमाज बनाता है। थाहम कदे बणै होते तो थाहम न बेरा होता (तुम कभी बने होते तो पता होता)। अगर हक की बात लगी हो तो कमेंट कर देना। खटोला गाने से हुआ राहुल और मासूम के साथ विवाद मासूम शर्मा और राहुल पुट्ठी के बीच विवाद ‘एक खटोला जेल के भीतर’ गाने से शुरू हुआ। मासूम के ‘एक खटोला’ गाने के जवाब में राहुल पुट्ठी ने ‘जेल में बेड’ गाना लॅान्च किया था। उसके बाद मासूम शर्मा का ‘खटोला-2’ गाना आया तो राहुल पुट्ठी ने उसके जवाब में ‘जेल में कट्टा’ लॅान्च किया। लगातार विवाद के बीच हरियाणा सरकार ने बदमाशी से जुड़े गानों पर एक्शन लिया तो दोनों के ये गाने डिलीट हो गए। हांसी के रहने वाले हैं राहुल पुट्ठी हरियाणवी सिंगर राहुल हांसी जिले के पुट्ठी गांव के रहने वाले हैं। राहुल को बचपन से हरियाणवी रागनी और भजन गाने का शौक रहा, जिसके बाद उन्होंने राममेहर महला से गायकी के गुर सीखे। राहुल के अनुसार, शुरुआत में परिवार के लोग इस शौक के कारण पिटाई भी कर देते थे, लेकिन बाद में जब उन्हें लगा कि वह इसमें नाम बना रहा है तो परिवार ने भी उनका साथ दिया। वह 12वीं तक पढ़े हैं। राहुल के पिता सत्यवान हांसी में मैकेनिक हैं। राहुल की दो बहनें व एक भाई है। राहुल इनमें सबसे बड़े हैं। 18 फरवरी को जींद में हुआ था विवाद विवाद 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा के बहनोई धर्मवीर आर्य की 25वीं सालगिराह के दौरान हुए कार्यक्रम में हुआ। मासूम शर्मा स्टेज पर आए तो भीड़ देख भड़क गए। उन्होंने वहां खड़े पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को यहां तक कह दिया था कि मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। मासूम शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पूर्व सरपंच ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम शर्मा को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली और कहा कि मासूम को पैसे देकर कहीं भी नचवा लो। अगर माफी नहीं मांगी तो महापंचायत बुलाई जाएगी। —————————————— ये खबर भी पढ़ें :- पूर्व सरपंच बोले- मासूम शर्मा बटेऊ जैसा नखरा छोड़े:पंचायत के सामने लाइव माफी मांगनी पड़ेगी; हरियाणवी सिंगर के भाई ने गलती मानी हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच हुआ विवाद शांत नहीं हुआ। 21 फरवरी की शाम जींद में मासूम शर्मा के बड़े भाई विकास ने पूर्व सरपंच से माफी मांगी और कहा कि मासूम शर्मा बाहर है। इसलिए उसकी जगह मैं आया हूं। इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });