क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Accident: रायपुर में धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

On: फ़रवरी 23, 2026 1:09 अपराह्न
Follow Us:
raipur accident: रायपुर में धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, पति पत्नी समेत 3 की मौत
---Advertisement---

Raipur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां पर बीती रात विधानसभा थाना क्षेत्र में धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई। बता दें, दंपती सर्जरी के बाद घर लौट रहे थे।

Whatsapp Image 2026 02 22 At 91057 Pm 1 1771776081 300x225

मृतकों की पहचान राजकुमार शर्मा (66) और पद्मा शर्मा, निवासी बलौदाबाजार, के रूप में हुई है। कार चला रहे ड्राइवर का नाम प्रवीण बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बड़े बेटे ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी। शहर से बाहर निकलते ही यह हादसा हो गया।

 

इलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर मौत

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दंपती को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज शुरू होने के करीब आधे घंटे के भीतर दोनों ने दम तोड़ दिया। ड्राइवर की भी मौके पर मौत हो गई।

Whatsapp Image 2026 02 22 At 91058 Pm 1771775130 300x225

दोंदे कुटकी जा रहा था ट्रक

 

DSP वीरेंद्र चतुर्वेदी ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक पलौद के धान केंद्र से दोंदे कुटकी जा रहा था। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना डीपीएस स्कूल के सामने हुई। स्पीड ब्रेकर के कारण कार की रफ्तार धीमी थी। उसी दौरान बलौदाबाजार की ओर जा रहा धान लदा ट्रक कार को ओवरटेक कर रहा था। स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से ट्रक का लॉकिंग हुक (पट्टा) टूट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर बाईं ओर चल रही कार पर पलट गया।

IMG 20260223 130322 300x228

बताया जा रहा है कि दंपती का बड़ा बेटा पुणे की एक एमएनसी में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा मनीष शर्मा रियल एस्टेट का व्यवसाय संभालता है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });