क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:पानीपत रिफाइनरी में सुरक्षा बलों पर पथराव:हड़ताल कर रहे हजारों श्रमिक ने दौड़ाया

On: फ़रवरी 23, 2026 12:30 पूर्वाह्न
Follow Us:
भास्कर अपडेट्स:पानीपत रिफाइनरी में सुरक्षा बलों पर पथराव:हड़ताल कर रहे हजारों श्रमिक ने दौड़ाया
---Advertisement---

हरियाणा के पानीपत जिले की रिफाइनरी में सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया गया। हजारों की संख्या में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से उस वक्त तनातनी का माहौल बन गया, जब वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने कर्मचारियों को एक दायरे में रहकर शांति पूर्वक अपना धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इसके बाद अनेकों कर्मचारी लाठी-डंडों से लैस होकर आगे की ओर बढ़े। साथ ही उनको बैकअप करते हुए कई कर्मचारी पथराव करते हुए आगे बढ़ते रहे। इतना ही नहीं, हिंसक हो चुके श्रमिकों ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के पास कई गाड़ियों को भी पलट दिया और तोड़फोड़ की। किसी तरह CISF और जिला स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को शांत किया। इसके बाद कर्मचारियों के प्रदर्शन को लीड कर रहे उनके लीडर्स से पुलिस ने बातचीत की। जिस दौरान लीडर्स ने कर्मचारियों की मांगों को रखा। आज की अन्य बड़ी खबरें… राष्ट्रपति भवन में पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण हुआ राष्ट्रपति भवन में आज ‘राजाजी उत्सव’ मनाया गया। इसके तहत राष्ट्रपति भवन परिसर के केंद्रीय प्रांगण में स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड सी. राजगोपालाचारी का जिक्र किया था। दिल्ली में आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। सूचना मिलते ही स्कूल परिसर खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल को जांच सौंपी गई है। राजकोट में 1492 मकानों पर बुलडोजर चला, लोगों ने खुद अपने घर तोड़े गुजरात के राजकोट में नगर निगम (RMC) ने शहर के जंगलेश्वर इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई के तहत करीब 1492 मकानों को गिराए जाने का नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार कई निवासियों ने नोटिस मिलने के बाद अपने मकान स्वयं ही तोड़ दिए, जबकि बाकी मकानों को निगम की टीम हटा रही है। राजकोट जोन-1 डीसीपी हेतल पटेल ने बताया कि सुबह से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। पुलिस आयुक्त की निगरानी में सात निर्धारित जोनों से लोगों ने पिछले दो दिनों में अपना सामान हटा लिया और कई लोगों ने खुद ही अपने मकान तोड़ दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय है। इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी माने जाते थे पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और बंगाल के अनुभवी नेता मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मुकुल ने रविवार रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। मुकुल रॉय ने 2017 में तृणमूल कांग्रेस से दूरी बनाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। 2021 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए, लेकिन बाद में उसी साल जून में फिर तृणमूल कांग्रेस में लौट गए थे। मुकुल को ममता बनर्जी का बेहद करीबी माना जाता था, उन्हें बंगाल की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था। ओडिशा के बोलनगीर में दुल्हन को एक्स बॉयफ्रेंड ने किडनैप किया, शादी करके पति और परिवार के साथ लौट रही थी ओडिशा के बोलनगीर जिले में रविवार सुबह शादी के बाद अपने पति के साथ घर लौट रही शादीशुदा महिला को उसके पुराने प्रेमी ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया। दूल्हे की पहचान बोलनगीर जिले के रहने वाले हरिबंधु पटेल के तौर पर हुई है। वह शादी के लिए कंटामल गया था। शादी की रस्में खत्म होने के बाद, दूल्हा और दुल्हन परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहे थे तभी तारभा रोड पर बड़ाबंधा के पास बीच रास्ते में उनकी गाड़ी को रोक लिया गया। आरोपी दुल्हन को अपने साथ ले गए। ओडिशा में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए ओडिशा के कंधमाल जिले में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए। मरने वालों पर कुल मिलाकर करीब ₹27.50 लाख का इनाम था। कोई सिक्योरिटी कर्मी घायल नहीं हुआ। यह ऑपरेशन ओडिशा पुलिस, SOG, DVF और CRPF समेत कई सिक्योरिटी फोर्सेज ने चलाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });