क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में ठंड फिर बढ़ेगी, अगले 2 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठिठुरन और सर्द हवाओं का प्रभाव

On: जनवरी 15, 2026 2:05 अपराह्न
Follow Us:
cg weather update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिन शीतलहर का अलर्ट, बढ़ेगी ठिठुरन
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन ठंड एक बार फिर जोर पकड़ने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि गुरुवार से अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीतलहर (Cold Wave) चलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात का पारा गिरने से ठंड का असर तेज हो सकता है।

बीते 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG Weather Update

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि 15 जनवरी को रायपुर शहर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है।

Wv 3 Wv 2 Wv 1 Wv

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ी ठंड

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है। सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम के कारण ठंडी हवाएं तेजी से मध्य भारत की ओर बढ़ रही हैं।

इसी मौसमी तंत्र के चलते सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक नीचे चला गया है। सुबह और देर रात कोहरे के साथ कई क्षेत्रों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे ग्रामीण और मैदानी इलाकों में ठिठुरन और बढ़ सकती है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });