CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में तेज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हुई।. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि अगले दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है। हालांकि अगले सात दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।. पहले देखिए इन तस्वीरों को…. 15 से 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि. बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ करीब 15 से 20 मिनट तक लगातार ओले गिरते रहे। पूरे इलाके में सफेद परत जम गई, जिससे सड़कें, मकानों की छतें और खेत बर्फ जैसी दिखाई देने लगे।. अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़-पौधे झुक गए। किसानों ने आशंका जताई है कि गेहूं, राई, सरसों और मौसमी सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
CG Weather Update: बंगाल में बने सिस्टम का प्रभाव, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; बलरामपुर में गिरे ओले, देखें वीडियो-
By worldprime
On: फ़रवरी 24, 2026 12:08 अपराह्न
---Advertisement---





