क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार की मांग, ACB ने SI को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

On: फ़रवरी 25, 2026 5:51 अपराह्न
Follow Us:
cg news: मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार की मांग, acb ने si को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में ACB ने एक सब इंस्पेक्टर (SI) को 73 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पोड़ी चौकी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ और ASI गुरु प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने एक किसान को मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की थी। मामला पोड़ी चौकी थाना क्षेत्र का है।. जानकारी के मुताबिक ग्राम पोड़ी निवासी किसान सत्येंद्र प्रजापति के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। किसान ने गांव के ही मजदूर मोहित घसिया से ईंट बनवाई थी। 21 फरवरी को मजदूर ने ईंट निर्माण के लिए गड्ढा खोदा, जिसमें पानी भर गया। उसी रात मजदूर के बेटे की उस गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मामला थाने पहुंचा।. जांच के लिए पहुंचे SI अब्दुल मुनाफ और ASI गुरु प्रसाद यादव ने किसान पर आपराधिक मामला दर्ज न करने और केस रफा-दफा करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की। किसान द्वारा इतनी राशि देने में असमर्थता जताने पर दोनों ने उसे मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी।. किसान ने कहा कि उसे धान का पैसा 24 फरवरी को मिलेगा, तब वह रकम दे पाएगा। इसी बीच 22 फरवरी को ASI गुरु प्रसाद यादव का तबादला अंबिकापुर हो गया। किसान ने 21 फरवरी को ही ACB में शिकायत दर्ज करा दी थी।. 24 फरवरी को किसान 25 हजार रुपए लेकर पोड़ी चौकी पहुंचा। ACB की 6 सदस्यीय टीम पहले से ही आसपास मौजूद थी। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर चौकी के अंदर भेजा गया। जैसे ही SI अब्दुल मुनाफ ने रकम ली और तय इशारा मिला, ACB टीम ने अंदर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके पास से रिश्वत की राशि बरामद की गई। वहीं ASI गुरु प्रसाद यादव को अंबिकापुर से हिरासत में लिया गया।. ACB के डीएसपी प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। ट्रैप कार्रवाई के बाद दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });