Holi Special Train: होली पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष तैयारी की है। जोन के अंतर्गत कुल 70 होली स्पेशल ट्रेनों के फेरे संचालित किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को कन्फर्म बर्थ और सुविधाजनक यात्रा मिल सके। इन 70 फेरों में से 14 फेरे जोन के प्रमुख स्टेशनों से प्रारंभ होंगे, जबकि 56 फेरे विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगे। (होली स्पेशल ट्रेन). SECR से शुरू होने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें. • दुर्ग – हजरत निजामुद्दीन – दुर्ग स्पेशल. दुर्ग से 1 और 2 मार्च को तथा वापसी में हजरत निजामुद्दीन से 563 और 3 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर और पेंड्रा रोड होते हुए संचालित होगी।. • गोंदिया – छपरा – गोंदिया स्पेशल. गोंदिया से 1 व 2 मार्च को तथा वापसी में छपरा से 3 व 4 मार्च को संचालित होगी।. • दुर्ग – मधुबनी – दुर्ग स्पेशल. दुर्ग से 1 मार्च को और मधुबनी से 2 मार्च को झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इसका ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ में होगा।.
Holi Special Train: होली पर रेलवे की खास तैयारी! चलेंगी 70 होली स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट-
By worldprime
On: मार्च 1, 2026 12:14 अपराह्न
---Advertisement---





