पंजाबी सिंगर करण औजला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि उनकी दरियादिली है। मुंबई की सड़कों पर ऑटो की सवारी के दौरान उन्होंने दो ऑटो ड्राइवरों के पेंडिंग चालान खुद भर दिए। करीब 22 हजार रुपए का जुर्माना चुकाकर उन्होंने ड्राइवरों की गाड़ी सीज होने से बचा ली। दरअसल, मुंबई ट्रैफिक पुलिस का सब इंस्पेक्टर चालान न भरने पर ऑटो सीज करने की धमकी दे रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। करण औजला मुंबाई घूमने गए थे। ट्रैफिक पुलिस ने रोका, ₹17,000 का पेंडिंग चालान करण औजला रविवार (1 मार्च) को मुंबई की सड़कों पर ऑटो से घूम रहे थे, तभी ट्रैफिक पुलिस ने उनके ऑटो को रोक लिया। ऑटो ड्राइवर ने घबराते हुए बताया कि उसका 17,000 रुपए का पुराना चालान पेंडिंग है और अब पुलिस उसकी गाड़ी जब्त कर लेगी। यह सुनकर औजला ने तुरंत अपने साथी को भेजकर ड्राइवर का पूरा जुर्माना भरने को कहा। ट्रैफिककर्मी ने पूछा कितना भरूं, औजला ने कहा- पूरे 17 हजार ट्रैफिक कर्मी ने जोर से पूछा कि कितने का जुर्माना भरूं। इस पर करण औजला ने ऑटो में बैठकर ही अपने साथी को कहा कि पूरा 17 हजार रुपए भर दे। यह बात सुनकर पुलिसकर्मी करण औजला को देखने लगा। इसी बीच करण औजला के साथी ने 17 हजार रुपए ऑनलाइन पेमेंट कर दी। दूसरा ?
पंजाबी सिंगर करण औजला की दरियादिली:मुंबई में 2 ऑटो ड्राइवरों के चालान भरे, नाम सुनते ही एक ने लगा लिया गले
By worldprime
On: मार्च 3, 2026 5:45 पूर्वाह्न
---Advertisement---






