क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

ईरान ने बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर हमला किया:मिसाइल दागीं, आग लगने से रिफाइनरी की एक यूनिट को नुकसान

On: मार्च 6, 2026 6:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
ईरान ने बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर हमला किया:मिसाइल दागीं, आग लगने से रिफाइनरी की एक यूनिट को नुकसान
---Advertisement---

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। ईरान ने गुरुवार को बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी BAPCO पर मिसाइल से हमला किया। हमले के बाद रिफाइनरी के एक यूनिट में आग लग गई। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। बहरीन के राष्ट्रीय संचार केंद्र के मुताबिक BAPCO एनर्जीस की यह रिफाइनरी देश के पूर्वी तट पर स्थित सितरा द्वीप में है। यह राजधानी मनामा के दक्षिण में पड़ता है। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और रिफाइनरी का संचालन सामान्य रूप से जारी है। फिलहाल हमले से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ऊर्जा ढांचों को निशाना बनाए जाने से वैश्विक तेल बाजार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बहरीन की रिफाइनरी पर ईरानी मिसाइल हमले का वीडियो…. ट्रम्प बोले- ईरान मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए नेता के चयन में अमेरिका की भूमिका जरूरी है और बिना अमेरिका की भागीदारी के ऐसा करना वक्त की बर्बादी होगी। एक्सिओस को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि ईरान अगर अमेरिका को शामिल किए बिना नया सुप्रीम लीडर चुनता है तो इसका कोई मतलब नहीं होगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नया नेता भी पुराने नेतृत्व की नीतियां जारी रखता है तो अमेरिका और ईरान के बीच आने वाले वर्षों में फिर टकराव हो सकता है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ऐसा नेता चाहता है जो ईरान में शांति और स्थिरता ला सके। भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई।उन्होंने कंडोलेंस बुक (शोक पुस्तिका) पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी। खामेनेई के निधन के बाद दुनियाभर के कई देशों से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

cg news: करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, चपेट में आने से युवक की मौत

CG News: करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, चपेट में आने से युवक की मौत

durg fire: 4 दुकानों में लगी भीषण आग, जूते चप्पल की दुकान से भड़की लपटें; करोड़ों का नुकसान

Durg Fire: 4 दुकानों में लगी भीषण आग, जूते-चप्पल की दुकान से भड़की लपटें; करोड़ों का नुकसान

नवीन पटनायक बोले निशिकांत को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:बीजू पटनायक को नेहरु और cia के बीच कड़ी बताया था; बीजद सांसद का संसदीय समिति से इस्तीफा

नवीन पटनायक बोले- निशिकांत को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:बीजू पटनायक को नेहरु और CIA के बीच कड़ी बताया था; बीजद सांसद का संसदीय समिति से इस्तीफा

अनीत पड्डा की बहन ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया:धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने पर जमकर आलोचना हुई, एक्ट्रेस के बॉयकॉट की मांग भी उठी

अनीत पड्डा की बहन ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया:धुरंधर-2 को प्रोपेगेंडा कहने पर जमकर आलोचना हुई, एक्ट्रेस के बॉयकॉट की मांग भी उठी

breaking | डेडलाइन से ठीक पहले टॉप माओवादी सोमन्ना ने किया सरेंडर

BREAKING | डेडलाइन से ठीक पहले टॉप माओवादी सोमन्ना ने किया सरेंडर

आंध्र प्रदेश नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के तीन टुकड़े किए:सिर जलाया, एक हिस्सा बेड के नीचे, दूसरा फ्रिज में रखा; थाने पहुंचकर अपराध कबूला

आंध्र प्रदेश- नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के तीन टुकड़े किए:सिर जलाया, एक हिस्सा बेड के नीचे, दूसरा फ्रिज में रखा; थाने पहुंचकर अपराध कबूला

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });