क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राम रहीम पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में बरी:हाईकोर्ट ने दिया फैसला, 7 साल पहले उम्रकैद हुई थी, 3 अन्य की सजा बरकरार

On: मार्च 7, 2026 10:04 पूर्वाह्न
Follow Us:
राम रहीम पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में बरी:हाईकोर्ट ने दिया फैसला, 7 साल पहले उम्रकैद हुई थी, 3 अन्य की सजा बरकरार
---Advertisement---

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम को बरी कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने 3 आरोपियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है। इससे पहले 17 जनवरी 2019 को पंचकूला की स्पेशल CBI कोर्ट ने राम रहीम समेत बाकी सभी आरोपियों को 7 साल कैद की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि इस हत्याकांड में राम रहीम के साजिशकर्ता होने के पर्याप्त सबूत नहीं हैं। जिस वजह से राम रहीम को बरी कर दिया गया। राम रहीम इससे पहले डेरा मैनेजर रणजीत हत्याकांड में पहले ही हाईकोर्ट से बरी हो चुका है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने इसको चुनौती दी है। हालांकि राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण केस में 10 साल कैद की सजा हुई है। इस वजह से राम रहीम को अभी जेल में ही रहना होगा। 2002 में हुई थी हत्या पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में डेरा से जुड़े कुछ गंभीर आरोपों को प्रकाशित किया था, जिसके बाद वर्ष 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर खूब बवाल मचा था। जिसके बाद मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी। CBI की स्पेशल कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद मामले में डेरा मुखी सहित अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ सभी दोषियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अपील दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने कहा-सबूतों का अभाव हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और CBI की ओर से बहस की गई। मगर, कोर्ट ने सबूतों को नाकाफी ठहरा दिया। वहीं, कुलदीप, निर्मल और किशन लाल के खिलाफ अदालत ने पाया कि उनके खिलाफ उपलब्ध सबूत और गवाह से उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से स्थापित होती है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने उनकी उम्रकैद की सजा को बरकरार रखने का आदेश दिया। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धुरंधर पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले, फिल्म मास्टरपीस, प्रोपेगेंडा नहीं है:डायरेक्टर आदित्य धर को रोल मॉडल बताया, कहा ऐसी फिल्म सदियों में नहीं देखी

धुरंधर पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले, फिल्म मास्टरपीस, प्रोपेगेंडा नहीं है:डायरेक्टर आदित्य धर को रोल मॉडल बताया, कहा ऐसी फिल्म सदियों में नहीं देखी

cg ganja kheti: अफीम के बाद अब गांजे की खेती, मक्के के बीच लगाई थी फसल, 2 आरोपी गिरफ्तार

CG Ganja Kheti: अफीम के बाद अब गांजे की खेती, मक्के के बीच लगाई थी फसल, 2 आरोपी गिरफ्तार

bilaspur snake bite: 9 साल के मासूम को सांप ने काटा, खेलते खेलते चली गई जान

Bilaspur Snake Bite: 9 साल के मासूम को सांप ने काटा, खेलते-खेलते चली गई जान

cg wedding: एक दूल्हा और दो दुल्हनें, शादी ने देख हैरान रह गए लोग

CG Wedding: एक दूल्हा और दो दुल्हनें, शादी ने देख हैरान रह गए लोग

ईरान जंग के बीच ट्रम्प बोले अगला नंबर क्यूबा का:कब्जे के लिए सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं, पहले कह चुके हासिल करके रहूंगा

ईरान जंग के बीच ट्रम्प बोले- अगला नंबर क्यूबा का:कब्जे के लिए सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं, पहले कह चुके- हासिल करके रहूंगा

ट्रम्प बोले अब अगला नंबर क्यूबा का:पहले भी कहा था हासिल करके रहूंगा, वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद आर्थिक संकट में देश

ट्रम्प बोले- अब अगला नंबर क्यूबा का:पहले भी कहा था- हासिल करके रहूंगा, वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद आर्थिक संकट में देश

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });