रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे जारी किया गया। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट की और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म को पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज का समय भी खास है, क्योंकि यह गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से ठीक पहले दर्शकों के बीच आएगी। कैसा है फिल्म का ट्रेलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत एक तीखे डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है कि “हिंदू एक बहुत डरपोक कौम हैं।” इसके जवाब में एक चुनौतीपूर्ण आवाज सुनाई देती है। इसके बाद कहानी उस स्थिति की ओर बढ़ती है, जब अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत के बाद सड़कों पर अराजक माहौल बन जाता है। ट्रेलर में गोलीबारी और रॉकेट लॉन्चर के धमाकों के बीच यह सवाल उठता है कि रहमान के मरने के बाद अब लियारी का नया बादशाह कौन बनेगा? ट्रेलर में रणवीर सिंह जस्किरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आते हैं?
धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज:डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज, फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी
By worldprime
On: मार्च 7, 2026 11:07 पूर्वाह्न
---Advertisement---





