CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। रायपुर में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 59 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 24 प्रतिशत दर्ज की गई। दिनभर आसमान साफ रहा और औसत हवा की गति करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा-
बिलासपुर: अधिकतम 36.0°C, न्यूनतम 19.8°C
पेंड्रा रोड: अधिकतम 33.5°C, न्यूनतम 17.2°C
अंबिकापुर: अधिकतम 31.5°C, न्यूनतम 14.0°C
जगदलपुर: अधिकतम 33.9°C, न्यूनतम 16.5°C
दुर्ग: अधिकतम 36.6°C, न्यूनतम 16.8°C
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। ऐसे में अगले एक-दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के मुताबिक 7 मार्च को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले सात दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि मार्च के साथ गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।





