क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा; लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा

On: मार्च 7, 2026 11:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
डिप्टी cm केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा; लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा
---Advertisement---

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान हवा में उनके हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर को अमौसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। दरअसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। उन्हें बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करना था। उन्होंने सुबह हेलीकॉप्टर से ला मार्टिनियर स्कूल के ग्राउंड से उड़ान भरी थी। सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद 50 किलोमीटर दूर बछरावां तक पहुंच गया था। 2000 फीट की ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले बोर्ड अचानक बंद हो गया। पायलट समझ गया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ आ गई है। पायलट ने तुरंत लखनऊ ATC से संपर्क किया। अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत मांगी। इजाजत मिलते ही पायलट ने हेलीकाप्टर को एयरपोर्ट की तरफ मोड़ा दिया। तभी उससे धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते केबिन में धुआं भर गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच हेलीकॉप्टर को अमौसी में उतारा गया। हेलीकॉप्टर के लैंड करते ही सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया। उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अब वह दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाएंगे। बता दें कि ला मार्टिनियर कॉलेज (La Marts) से अमौसी एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) की हवाई दूरी लगभग 11-12 किलोमीटर है। 2 तस्वीरें- खबर अपडेट की जा रही है…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धुरंधर पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले, फिल्म मास्टरपीस, प्रोपेगेंडा नहीं है:डायरेक्टर आदित्य धर को रोल मॉडल बताया, कहा ऐसी फिल्म सदियों में नहीं देखी

धुरंधर पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले, फिल्म मास्टरपीस, प्रोपेगेंडा नहीं है:डायरेक्टर आदित्य धर को रोल मॉडल बताया, कहा ऐसी फिल्म सदियों में नहीं देखी

cg ganja kheti: अफीम के बाद अब गांजे की खेती, मक्के के बीच लगाई थी फसल, 2 आरोपी गिरफ्तार

CG Ganja Kheti: अफीम के बाद अब गांजे की खेती, मक्के के बीच लगाई थी फसल, 2 आरोपी गिरफ्तार

bilaspur snake bite: 9 साल के मासूम को सांप ने काटा, खेलते खेलते चली गई जान

Bilaspur Snake Bite: 9 साल के मासूम को सांप ने काटा, खेलते-खेलते चली गई जान

cg wedding: एक दूल्हा और दो दुल्हनें, शादी ने देख हैरान रह गए लोग

CG Wedding: एक दूल्हा और दो दुल्हनें, शादी ने देख हैरान रह गए लोग

ईरान जंग के बीच ट्रम्प बोले अगला नंबर क्यूबा का:कब्जे के लिए सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं, पहले कह चुके हासिल करके रहूंगा

ईरान जंग के बीच ट्रम्प बोले- अगला नंबर क्यूबा का:कब्जे के लिए सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं, पहले कह चुके- हासिल करके रहूंगा

ट्रम्प बोले अब अगला नंबर क्यूबा का:पहले भी कहा था हासिल करके रहूंगा, वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद आर्थिक संकट में देश

ट्रम्प बोले- अब अगला नंबर क्यूबा का:पहले भी कहा था- हासिल करके रहूंगा, वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद आर्थिक संकट में देश

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });