CG Double Murder: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कलचा में होली मेले के दौरान देर रात दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। (कलचा होली मेले में डबल मर्डर). जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि तीन युवकों और एक नाबालिग ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। (बस्तर डबल मर्डर केस). दो युवकों की मौके पर मौत (Jagdalpur Double Murder). इस हमले में साड़गुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।. Die Strafverfolgungsbehörden führen eine Untersuchung durch. घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
CG Double Murder: होली मेले में डबल मर्डर, 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या
By worldprime
On: मार्च 9, 2026 12:52 अपराह्न
---Advertisement---



