क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Budget Session 2026: विधानसभा में धान खरीदी को लेकर हंगामा, लखमा ने किया सवाल- जिन किसानों का धान नहीं खरीदा गया उनका कर्ज कौन चुकाएगा?

On: मार्च 9, 2026 2:08 अपराह्न
Follow Us:
cg budget session 2026: विधानसभा में धान खरीदी को लेकर हंगामा, लखमा ने किया सवाल जिन किसानों का धान नहीं खरीदा गया उनका कर्ज कौन चुकाएगा?
---Advertisement---

CG Budget Session 2026: होली के अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2026 की कार्रवाई एक बार फिर शुरू हो गई है। विधानसभा में धान खरीदी का मुद्दा गरमाता नजर आया। कांग्रेस विधायकों ने धान खरीदी को लेकर सरकार को घेरते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से कई सवाल किए। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

Assembly 11 1 300x169

प्रश्नकाल के दौरान विधायक लखेश्वर बघेल ने वर्ष 2025-26 में हुई धान खरीदी और उसके उठाव को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी गई जानकारी में धान खरीदी कब शुरू हुई और किस्तों की स्थिति का स्पष्ट उल्लेख किया जाना चाहिए।

इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि बस्तर संभाग में कुल 46,846.86 मीट्रिक टन, बीजापुर में 21,888.59 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा में 9,757 मीट्रिक टन, कांकेर में 1,47,528.3 मीट्रिक टन, कोंडागांव में 58,911.78 मीट्रिक टन, नारायणपुर में 17,383.06 मीट्रिक टन और सुकमा में 16,608.14 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है।

Image 11701594950 1711216379 1 300x225

विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि किसान लगातार एसडीएम कार्यालय सहित विभिन्न जगहों के चक्कर काटते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी में बड़ा घोटाला हो रहा है। कहीं धान में पानी डाला जा रहा है तो कहीं अन्य अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने पूछा कि कितने किसानों को वनाधिकार पट्टा मिला है और कितने किसान ऋणधारी हैं।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सवाल उठाते हुए पूछा कि बस्तर के कितने किसानों का दूसरा टोकन कटा, लेकिन वे धान नहीं बेच पाए। उन्होंने यह भी पूछा कि ऐसे कितने ऋणी किसान हैं जिनका टोकन कटा, फिर भी उनका धान नहीं खरीदा गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार ऐसे किसानों का धान खरीदेगी या उनका कर्ज माफ करेगी।

CG Budget Session 2026

इसके जवाब में मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी ऋणी किसानों का धान नहीं खरीदा गया था।

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए पूछा कि बस्तर संभाग के 32 हजार से अधिक आदिवासी किसानों से धान खरीदी क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पंजीयन कराया और टोकन कटवाया, उनके धान की खरीदी क्यों नहीं हुई।

Image 18 4 300x225

लखमा ने कहा कि बस्तर के किसानों का करीब 206 करोड़ रुपये का धान भुगतान होना था। उन्होंने सवाल किया कि जिन किसानों ने कर्ज लेकर खेती की और जिनका धान नहीं खरीदा गया, उनका कर्ज अब कौन चुकाएगा।

खाद्य मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि जिन किसानों ने धान खरीदी केंद्र तक धान पहुंचाया, उनका धान खरीदा गया है। हालांकि इस जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की और वॉकआउट कर दिया।

CG Budget Session 2026: विधानसभा में अफीम की खेती को लेकर हंगामा, विपक्ष ने ‘धान का कटोरा’ को ‘अफीम का कटोरा’ बनाने का लगाया आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बालों को बिखराए रखने की प्रवृत्ति, आत्मविश्वास का एक बड़ा स्तर: प्रादा रैंप से लेकर मैट गाला तक, यही लुक पसंद; सोशल मीडिया की नकली पूर्णता को चुनौती

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान में पुलिस फायरिंग में ऑस्ट्रेलियाई बच्ची की मौत:घूमने आए परिवार से लुटेरों ने गहने लूटे; पुलिस ने डकैत समझकर गोली चलाई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नीट री-एग्जाम तक भारत में टेलीग्राम पर रोक:21 जून को परीक्षा, 22 जून तक काम नहीं करेगा ऐप; मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद

red and white modern breaking news youtube thumbnail

क्यों चर्चा में स्मृति मंधाना? : TIME की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों में अकेली भारतीय; देखें टॉप-10 लिस्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

UPSC में बिना प्रीलिम्स, मेन्स एग्जाम दिए होगी भर्ती:400 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 44 हजार तक मिलेगी सैलरी

UPSC प्रीलिम्स में 13,343 कैंडिडेट्स क्वालीफाई:मेन्स देने वाले 19 जून से भर सकेंगे DAF-I फॉर्म, 21 अगस्त को होगी परीक्षा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });