Raigarh Suicide: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखली गांव में एक ही पेड़ पर दो युवकों की लाश फंदे से लटकी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। (रायगढ़ में पेड़ से लटकी मिली दो दोस्तों की लाश). मृतकों की पहचान दीपक बरेठ (21 वर्ष) निवासी तेतला, जिला रायगढ़ और शिवशरण कर्ष (22 वर्ष) निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीपक अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण को कटंगपाली से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए लेने गया था। (रायगढ़ पेड़ पर दो दोस्तों की लाश). बताया जा रहा है कि रास्ते में उन्होंने अपने तीसरे दोस्त को उतार दिया, जिसके बाद दोनों युवक देर शाम तक साथ में रहे और शराब पार्टी की। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के बाद दोनों ने चिखली गांव के पास एक पेड़ पर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। (Raigarh Two Friends Hanging). घटना की जानकारी मिलते ही पुसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ( Raigarh Two Youth Suicide)
Raigarh Suicide: पेड़ पर फंदे से लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे दोनों युवक
By worldprime
On: मार्च 10, 2026 3:53 अपराह्न
---Advertisement---





