लेजेंडरी एक्ट्रेस मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म में मधुबाला का किरदार सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा निभाने वाली हैं। हालांकि अब इंडस्ट्री सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, अनीत पड्डा को मधुबाला की बायोपिक से जोड़ना पूरी तरह गलत है। सोर्स ने साफ कहा, “अनीत पड्डा को लेकर जो खबरें चल रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए कास्ट किए जाने की बात सिर्फ अफवाह है। फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।” दरअसल, मधुबाला की बायोपिक को लेकर समय-समय पर अलग-अलग अभिनेत्रियों के नाम सामने आते रहे हैं। इससे पहले इस भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण, कंगना रनोट, माधुरी दीक्षित और कियारा आडवाणी जैसे नाम भी चर्चाओं में रह चुके हैं। हालांकि इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। हाल ही में अनीत पड्डा का नाम सामने आने के बाद यह चर्चा एक बार फिर तेज हो गई थी। मधुबाला भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी क?
मधुबाला बायोपिक में अनीत पड्डा की एंट्री की खबरें गलत:सैयारा फेम एक्ट्रेस के नाम पर अफवाहें तेज, कास्टिंग में अभी किसी का नाम तय नहीं
By worldprime
On: मार्च 10, 2026 6:50 अपराह्न
---Advertisement---





