CG Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला नारायणपुर जिले से सामने आया है जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई। (नारायणपुर पिकअप पलटी; 3 लोगों की मौत). बता दें, पिकअप (Narayanpur Pickup Accident) वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना में 2 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (नारायणपुर पिकअप पलटने से तीन लोगों की मौत). Bilaspur Accident: बारात से लौट रही दूल्हे की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, दूल्हा-दुल्हन समेत कई घायल
CG Accident: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 से ज्यादा घायल
By worldprime
On: मार्च 12, 2026 3:53 अपराह्न
---Advertisement---





