हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब इस मामले की हर सुनवाई में कंगना रनोट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पेश होना होगा। अगली सुनवाई 27 जनवरी को तय की गई है। दरअसल, कंगना रनोट ने याचिका लगाई थी कि उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट दी जाए। वकील ने आशंका जताई थी कि उनके पंजाब जाने पर खतरा होगा। वहीं, कंगना के पासपोर्ट जब्ती को लेकर दायर अर्जी पर भी कोर्ट अगली तारीख तक फैसला सुनाएगा। बुजुर्ग महिला महिंदर कौर की तरफ से पेश वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने पासपोर्ट जब्त करने को लेकर अर्जी दायर की है। उनका कहना है कि कंगना रनोट फिल्म के बहाने विदेश न चली जाएं, इसलिए उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए। किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला पर कंगना ने गलत टिप्पणी की थी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर उनका मजाक उड़ाया था। जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। हाल ही में, कंगना रनोट ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को खत्म करने की अपील की थी, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार नहीं किया। जानें क्या है पूरा मामला… कंगना ने बुजुर्ग महिला का उड़ाया था मजाकः कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट
कंगना रनोट को बठिंडा कोर्ट से राहत:मानहानि केस में अब VC से ही होगी पेशी, वकील बोले- एक्ट्रेस का पासपोर्ट जब्त किया जाए
By worldprime
On: जनवरी 15, 2026 9:36 पूर्वाह्न
---Advertisement---











