Balod Rape: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में 643 वर्षीय मकान मालिक ने गरीबी का फायदा उठाकर 22 साल की किराएदार युवती से दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती कर दिया। बाद में अपनी करतूत छिपाने के लिए आरोपी ने युवती को पेनकिलर की दवा खिला दी, जिससे प्रसव पीड़ा के दौरान युवती और उसके नवजात बच्चे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।. गरीबी का फायदा उठाकर बनाया शिकार. जानकारी के अनुसार कोविड काल में पिता की मौत के बाद युवती अपनी मां, बहन और भाई के साथ पिछले करीब तीन साल से डौंडीलोहारा में किराए के मकान में रह रही थी। परिवार बेहद गरीब था। मां मजदूरी करती थी, भाई छोटे-मोटे काम करता था और युवती घर पर ही रहती थी।. इसी मकान का मालिक 59 वर्षीय सुनील कुमार घरडे था, जो भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के रिटायर्ड कर्मचारी का बेटा बताया जा रहा है। आरोपी अक्सर युवती से मजाक में शादी की बात करता था। धीरे-धीरे उसने पैसे का लालच देकर युवती के साथ जबरन संबंध बनाए और डराकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर करता रहा।. गर्भवती होने के बाद धमकाकर रखा चुप. कई बार दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हो गई। जब चार महीने बाद युवती ने अपनी मां को गर्भवती होने की बात बताई तो मां ने आरोपी से सवाल किया। आरोपी ने बदनामी का डर दिखाकर परिवार को किसी को भी जानकारी न देने की धमकी दी और मामला दबा दिया।. यूट्यूब पर गर्भ गिराने के वीडियो खोजता रहा आरोपी. जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी करतूत छिपाने के लिए यूट्यूब पर गर्भ गिराने से जुड़े कई वीडियो सर्च किए थे। जब उसे कोई तरीका समझ नहीं आया तो उसने बच्चे के जन्म के बाद उसे ठिकाने लगाने की योजना बना ली।.
Balod Rape: बुजुर्ग ने किया 22 साल की लड़की का रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दवाई देकर की हत्या !
By worldprime
On: मार्च 14, 2026 7:16 पूर्वाह्न
---Advertisement---





