क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Suicide: पत्नी चली गई थी मायके, पति ने 2 मासूम बेटों के साथ जहर खाकर दी जान

On: जून 17, 2026 7:08 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Suicide: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बेटों के साथ कीटनाशक खाकर जान दे दी। घटना में पिता और दोनों बच्चों की मौत हो गई। मामला नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

tcw

पत्नी चली गई थी मायके

बताया जा रहा है कि बिरकोनी गांव निवासी रमेश कुमार पटेल (35) अपनी पत्नी मंगली बाई (28), बेटे आदर्श (3 वर्ष), अभिनव (2 वर्ष) और बेटी आरुषि (6 वर्ष) के साथ रहता था। रमेश को शराब पीने की लत थी, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। चार दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मंगली बाई अपनी बेटी आरुषि को लेकर मायके चली गई थी। वहीं दोनों छोटे बेटे घर पर ही थे।

2f4eedd9 Ebe6 4eb3 87d5 68a240ec31ea 1781690417896 300x225

पत्नी ने लौटने से किया इनकार

परिजनों के अनुसार 16 जून को रमेश अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, लेकिन पत्नी ने लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह वापस घर आ गया। बुधवार सुबह रमेश के पिता परदेशी पटेल गांव कटनाई गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि रमेश और उसके दोनों बच्चे घर में मृत अवस्था में पड़े हैं।

Ef121475 A3d3 4bb8 B40f B935dafb3990 1781690417899 300x225

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कीटनाशक के नमूने भी एकत्र किए हैं। तीनों की मौत कीटनाशक सेवन से हुई है।

693a7c52 Ceab 43ef 9431 Bc6cc16f4af4 1781690417896 300x225

बच्चों को जहर देकर खुद खाया कीटनाशक

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि शुरुआती जांच में आशंका है कि रमेश ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर दिया और बाद में स्वयं भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });