क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

‘पर्शियन गल्फ’ में 2000 भारतीय नाविक फंसे:हिमाचल के कैप्टन रमन बोले-अमेरिका-इजरायल के शिप पर इरान हमले कर रहा, इससे दहशत में 20 हजार ‘सीमैन’

On: मार्च 17, 2026 8:02 पूर्वाह्न
Follow Us:
'पर्शियन गल्फ' में 2000 भारतीय नाविक फंसे:हिमाचल के कैप्टन रमन बोले अमेरिका इजरायल के शिप पर इरान हमले कर रहा, इससे दहशत में 20 हजार 'सीमैन'
---Advertisement---

खाड़ी देश के ‘पर्शियन गल्फ’ में फंसे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के कैप्टन रमन कपूर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अमेरिका-इजरायल और इरान युद्ध के कारण 20 हजार नाविकों में दहशत का माहौल है। इनमें करीब 2000 भारतीय नाविक हैं। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के कारण 500 से 700 समुद्री जहाज समुद्र में फंसे हुए हैं। कैप्टन रमन ने कहा कि किसी भी शिप पर कभी भी अटैक हो रहा है। स्पेशियली उन शिप पर, जिनका कोई भी लिंक अमेरिका और इजरायल के साथ है, अगर वो मूवमेंट शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि इरान चाहता है कि पर्शियन गल्फ से (भारत और चीन को छोड़कर) अन्य देशों को कोई भी ऑयल टैंकर बाहर न जाए। पर्शियन गल्फ में फंसा है उनका शिप: रमन कैप्टन रमन ने कहा कि उनका शिप पर्शियन गल्फ में फंसा हुआ है। वह कुछ दिन पहले ही ईराक से कार्गो लोड करके आए हैं। उनकी स्थिति ऐसी है कि वह न तो बाहर जा सकते हैं और न ही रह सकते हैं। उनके पास शिप में अलर्ट रहने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है। एयरपोर्ट और समुद्री रास्ते बंद हैं। समुद्री जहाजों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं: कपूर कैप्टन कपूर ने बताया कि मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों के कारण इन जहाजों को फिलहाल आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे सभी जहाज समुद्र में एक ही जगह पर रुके हुए हैं और नाविक लगातार तनाव में हैं, जो लगातार अपने परिवारों से संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं। अनिश्चित हालात के बीच नाविकों को अपनी सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। सुरक्षा की प्रार्थना की अपील कैप्टन रमन कपूर ने देशवासियों से सभी नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर भारतीय नाविकों और जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी और क्रू निरंतर उनका सहयोग कर रहा है।उन्होंने कहा कि दुआ करते हैं कि ये युद्ध जल्दी खत्म हो जाए, ताकि वह सुरक्षित घर पहुंच सकें। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और इरान के बीच बीते 28 फरवरी से युद्ध शुरू हो गया है। इस लड़ाई का आज 18वां दिन है। मगर अभी युद्ध समाप्त होने जैसे कोई संकेत नहीं है। इससे नाविक और ज्यादा तनाव में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत चीन ट्रेड बॉर्डर लिपुलेख पास दोबारा शुरू होगा:ins तारागिरी नौसेना में कमीशन होगा, 23 मार्च के करेंट अफेयर्स

भारत-चीन ट्रेड बॉर्डर लिपुलेख पास दोबारा शुरू होगा:INS तारागिरी नौसेना में कमीशन होगा, 23 मार्च के करेंट अफेयर्स

जरूरत की खबर इंडक्शन यूज के 10 सेफ्टी टिप्स:न करें ये 12 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल और क्लीनिंग का सही तरीका

जरूरी खबर – इंडक्शन के इस्तेमाल के 10 सेफ्टी टिप्स: ना करें ये 12 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल और सफाई का सही तरीका

फिजिकल हेल्थ डिहाइड्रेशन हुआ तो बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर:हाई बीपी है तो गर्मियों में रखें ध्यान, डॉक्टर से समझें हाइड्रेशन का साइंस

शारीरिक स्वास्थ्य- निर्जलीकरण होने पर रक्तचाप बढ़ सकता है: उच्च बीपी है तो गर्मियों में ध्यान रखें, डॉक्टर से समझें हाइड्रेशन का विज्ञान

जम्मू यूनिवर्सिटी में जिन्ना से जुड़े टॉपिक्स हटाने की सिफारिश:अल्पसंख्यकों का नेता बताया; नए सिलेबस में जिन्ना, सर सैयद और इकबाल को जोड़ा था

जम्मू यूनिवर्सिटी में जिन्ना से जुड़े टॉपिक्स हटाने की सिफारिश:अल्पसंख्यकों का नेता बताया; नए सिलेबस में जिन्ना, सर सैयद और इकबाल को जोड़ा था

बंगाल में आज आ सकती है सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट:27 लाख वोटरों पर असर; दावा काम के दबाव में एक और blo की मौत

बंगाल में आज आ सकती है सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट:27 लाख वोटरों पर असर; दावा- काम के दबाव में एक और BLO की मौत

आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे kkr में शामिल हुए:अब तक ipl डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी

आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे केकेआर में शामिल हुए:अब तक आईपीएल डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });