गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने नए पॉडकास्ट में फिर एक बार पति का मजाक उड़ाया है। उन्होंने दावा किया है कि जब वो गोविंदा से पहले मिली थीं, तब वो बेहद स्मार्ट थे, हालांकि अब गोविंदा के सिर में बाल नहीं है, जिसे छिपाने के लिए वो हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं। मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा से हुईं शुरुआती मुलाकातों पर कहा है, ‘मेरी बहन की शादी, उनके मामा से हुई थी, तो मैं उनसे शादी में ही मिली थी। मैं किस्मत कॉटेज में रहती थी, जब मेरा गोविंदा के साथ अफेयर शुरू हुआ। मैं 15-16 साल की थी। अच्छा माल पटाया था।’ आगे उन्होंने कहा- ‘क्या माल था चीची (गोविंदा)। देसी माल था। बहुत हैंडसम लगता था। जब उनसे कहा गया कि वो अब भी हैंडसम हैं। इस पर सुनीता ने कहा- लगते हैं, लेकिन तब ऑरिजिनल बाल थे ना, अब पैच लगाते हैं। ये कहते ही सुनीता जोर-जोर से हंस पड़ी।’ जब उनसे कहा गया कि वो पति के सीक्रेट रिवील कर देती हैं, तो उन्होंने कहा, ‘बोलने में क्या जाता है। कौन सा हीरो ये नहीं करता है। सभी जाते हैं ऑपरेशन करवाते हैं। झूठ नहीं बोल रही हूं।’ पहले भी सुनीता के बयानों से फंस चुके हैं गोविंदा 2025 से ही सुनीता और गोविंदा तलाक की खबरों से चर्चा हैं। इस बीच सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं। एक बार तो गोविंदा ने खुद सुनीता के बयान पर माफी मांगी थी। गोविं
गोविंदा के सिर में बाल नहीं, हेयर पैच लगाते हैं:पत्नी सुनीता ने उड़ाया मजाक, बोलीं- सारे एक्टर करते हैं; जानिए कब-कब दिए पति के खिलाफ बयान
By worldprime
On: जून 17, 2026 11:32 पूर्वाह्न
---Advertisement---