तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। बाकी 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। इस बार पार्टी ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाकर जमीनी नेता और कार्यकर्ताओं पर ज्यादा भरोसा जताया है। लिस्ट में 53 महिलाएं हैं। 47 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है। 40 साल से कम उम्र के 42 उम्मीदवारों को टिकट मिला। ममता बनर्जी भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा नेता सुवेंद्र अधिकारी से होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने कहा कि मैं BJP से कहना चाहती हूं कि आप डर क्यों रहे हैं। अगर लड़ना है तो गैस संकट पैदा मत कीजिए। मैदान में आकर सही तरीके से मुकाबला कीजिए। आगे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
ममता भबानीपुर से लड़ेंगी, यहां सुवेंदु भाजपा के कैंडिडेट:291 TMC प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की; बोलीं- बंगाल जीतेगा, दिल्ली का लड्डू हारेगा
By worldprime
On: मार्च 17, 2026 7:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---





