क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट:हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान-UP में तापमान गिरा; मेघालय में तूफान से 1028 घर क्षतिग्रस्त

On: मार्च 18, 2026 5:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
उत्तराखंड छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट:हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान up में तापमान गिरा; मेघालय में तूफान से 1028 घर क्षतिग्रस्त
---Advertisement---

देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 250 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। राजस्थान में दो दिन तक हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। रात में ठंडक बढ़ने से कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगह हल्की बारिश और गरज-चमक हुई। शामली जिले में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। पूर्वी यूपी में भी बौछारें पड़ीं और कुछ इलाकों में आंधी चली। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला और कई जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। गरियाबंद जिले के आमामोरा-ओड पहाड़ी इलाके में घना धुंध छाया रहा। यहां तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। एक दिन पहले जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया था। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर के कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। गोंडला में 23.5 सेमी, केलांग में 20 सेमी और मनाली में करीब 5 सेमी बर्फ गिरी। मौसम विभाग ने कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मेघालय में भी खराब मौसम का असर देखने को मिला। री-भोई जिले में सोमवार रात तेज आंधी और भारी बारिश से 403,028 घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के मुताबिक करीब 5,000 लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान उमलिंग और जिरांग ब्लॉक के गांवों में हुआ। तूफान से फसलों और पशुओं को भी नुकसान पहुंचा, जबकि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 19 मार्च- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इन इलाकों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 20 मार्च- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी गरज-चमक, तेज हवाएं 40–50 किमी/घंटा और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीलंका में पेट्रोल डीजल 81 रुपए तक महंगा:पेट्रोल 398 और डीजल 382 रुपए लीटर हुआ, अमेरिका इजराइल और ईरान जंग का असर

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 81 रुपए तक महंगा:पेट्रोल 398 और डीजल 382 रुपए लीटर हुआ, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर

राउत बोले मोदी जी अब झोला उठाओ और चले जाओ:आप देश चलाने के काबिल नहीं; रुपया गिर रहा, पीएम इलेक्शन कैंपेन में बिजी

राउत बोले- मोदी जी अब झोला उठाओ और चले जाओ:आप देश चलाने के काबिल नहीं; रुपया गिर रहा, पीएम इलेक्शन कैंपेन में बिजी

टॉप 10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1 लाख करोड़ घटी:hdfc बैंक टॉप लूजर रहा, वैल्यू ₹56 हजार करोड़ गिरी; hul का मार्केट कैप भी घटा

टॉप-10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1 लाख करोड़ घटी:HDFC बैंक टॉप लूजर रहा, वैल्यू ₹56 हजार करोड़ गिरी; HUL का मार्केट कैप भी घटा

रणवीर सिंह की एक्टिंग के मुरीद हुए अनुपम खेर:धुरंधर 2 को बताया शानदार, फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर साधा निशाना

रणवीर सिंह की एक्टिंग के मुरीद हुए अनुपम खेर:धुरंधर 2 को बताया शानदार, फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर साधा निशाना

प्लेन में 13 घंटे रखा रहा महिला का शव:बदबू से यात्री परेशान, लेकिन फ्लाइट नहीं रोकी; टेकऑफ के 1 घंटे बाद मौत हुई थी

प्लेन में 13 घंटे रखा रहा महिला का शव:बदबू से यात्री परेशान, लेकिन फ्लाइट नहीं रोकी; टेकऑफ के 1 घंटे बाद मौत हुई थी

छत्तीसगढ़ महासमुंद के खल्लारी मंदिर में रोप वे केबल टूटा:ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी, चट्टान से टकराई, युवती की मौत, 4 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़- महासमुंद के खल्लारी मंदिर में रोप-वे केबल टूटा:ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी, चट्टान से टकराई, युवती की मौत, 4 की हालत गंभीर

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });