रायपुर : वित्तीय वर्ष 2025-26 के ख़त्म होने में अब बामुश्किल 10 दिन ही शेष बचे है,ऐसे में कई मलाईदार विभागों में सरकारी धन लूटने की होड़ मची है,ऐसे विभागों में तैनात जिम्मेदार नौकरशाहों ने कमीशनखोरी का पैमाना 70 फीसदी तक सेट कर दिया है|ये अफसर “जेम पोर्टल” की निर्धारित दरों से कई गुना अधिक दाम पर घटिया सामग्री की आपूर्ति छत्तीसगढ़ शासन को कर रहे है| कमीशनखोरी के बड़े ग्राफ के चलते अफसरों का ध्यान सिर्फ मोटी रकम अपनी जेब में डालने तक ही सीमित हो गया है| ताज़ा मामले में हॉर्टिकल्चर विभाग में 2 हज़ार रुपए प्रति नग वाला वर्मी कम्पोस्ट बेड की खरीदी 16,500 रुपये में शुरू हो गई है| शासन की तिजोरी पर चूना लगाने के लिए प्रदेश के एक-दो जिलों को छोड़ शेष सभी जिलों में उस दागी कंपनी को एक तरफ़ा वर्क ऑर्डर थमा दिया गया है,जो पिछले 5 सालों से देश की सबसे ऊंची दरों पर घटिया सामग्री की आपूर्ति कर रही है | यह भी बताया जाता है,कि इस कंपनी ने लगभग 80 करोड़ रुपए पर हाथ साफ़ करने के लिए खुले बाजार के अलावा “जेम पोर्टल” में दर्ज़ कीमत से परे एल-1 ( L-1) अर्थात प्रतियोगिता में अन्य कंपनियों की तुलना में सबसे कम “दर” दर्ज़ कर अपनी ही अघोषित प्रतियोगी कंपनियों को पछाड़ दिया है | यह भी पढ़े : जनता पर भारी ! कांग्रेस की “टिनशीट” स्टंटबाज़ी,रील मेकिंग इवेंट से यातायात और आवाजाही प्रभावि?
हॉर्टिकल्चर विभाग में 2 हज़ार का वर्मी कम्पोस्ट बेड 16 हज़ार 500 में,जेम की दरों से 70 गुना अधिक दाम पर ख़रीदी,एक ही कंपनी को 500 करोड़ का वर्क ऑर्डर,छत्तीसगढ़ में कमीशनखोरी चरम पर…
By worldprime
On: मार्च 19, 2026 5:44 अपराह्न
---Advertisement---









