रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब के नशे को बढ़ावा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भू-पे बघेल का नया वक्तव्य सामने आया है| उन्होंने,रायगढ़ के तमानार में अफीम की खेती पकडे जाने पर बीजेपी सरकार को घेरा है| हालाँकि,बघेल ने अपने आरोपों में “अपुष्ट” जानकारी का हवाला देते हुए साफ़ किया है,कि तमानार में अफीम की खेती पकड़ाई है। उन्होंने,अन्य इलाको में भी गैर कानूनी रूप से अफीम की खेती का खुलासा किया है,इसके साथ ही बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है। बघेल ने यह भी दावा किया कि उन्हें अपुष्ट जानकारी मिली है, कि नगरी-सिहावा क्षेत्र में भी अफीम की खेती की जा रही है। उनके मुताबिक, एक भाजपा नेता के बड़े फार्म हाउस में करीब 20 एकड़ जमीन के बीच अफीम उगाई जा रही थी। जैसे ही उन्होंने इस मामले को उठाया, संबंधित जगह पर अफीम की फसल को बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया है। बघेल आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग पूरे प्रदेश को नशे में डुबाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है,कि इसके पूर्व दुर्ग और बलरामपुर में अफीम की अवैध रूप से खेती किए जाने का मामला सामने आया था| फ़िलहाल,पूर्व मुख्यमंत्री के दावों के बीच आरोपित इलाकों से अफीम की अवैध खेती संबंधित कोई भी आधिकारिक जान?
रायगढ़ के तमनार एवं अन्य इलाकों में अफीम की खेती ? पूर्व सीएम बघेल के बीजेपी सरकार पर आरोप कहा- गैरकानूनी गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा…
By worldprime
On: मार्च 20, 2026 3:07 अपराह्न
---Advertisement---










