दुर्ग /रायपुर : छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला प्रदेश के एक ऐसे ‘‘गोले” के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ की पुलिसिंग के अपने कायदे-कानून है, वो भी कारगर डिजिटल सिस्टम के साथ। यहाँ कार सवार शख्स को ”हेलमेट” पहनना अनिवार्य है, अन्यथा बगैर हेलमेट पहने स्टेरिंग सँभालने पर आपके घर ई-चालान आ धमक सकता है, इसे यूं कहा जाए, कि कार ड्राइवर के हेलमेट नहीं पहनने पर यातायात पुलिस जुर्माना ठोक सकती है,उसने यह करतब भी कर दिखाया है। छत्तीसगढ़ के लोग इस “गोले” को लेकर सतर्क हो जाए ? यही नहीं, दुर्ग आवाजाही करने वालो को भी सावधान होना जरुरी है,वरना आपको भी कार में हेलमेट नहीं पहनने पर ई-चालान का सामना करना पड़ सकता है। यहाँ का यातायात विभाग और उसका डिजिटल सिस्टम सुर्ख़ियों में है,अनजान नागरिकों को इस गोले के चालान सम्बन्धी नए नियमों से वाकिफ होना जरुरी है। दुर्ग के ई-चालान से जुडी ये ख़बर हैरान करने वाली है|दरअसल,छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक “कार मालिक” के खिलाफ चालानी कार्यवाही सिर्फ इसलिए कर दी गई,क्योंकि कार की स्टेरिंग संभाल रहे शख़्स ने हेलमेट नहीं पहनी थी| मामला अजीबो-गरीब ज़रूर है,लेकिन हकीकत भरा बताया जा रहा है| जब कार मालिक के मोबाईल पर ई -चालान आया उसके चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। जबकि इस चालान पर गौर फरमाते ही पैरो तले जमीन खिसक गई। चालान में जुर्माने का जो कारण दर्शाय
ट्रैफिक सिस्टम का ‘डिजिटल खेल’ ! कार + नो हेलमेट = जुर्माना,कार सवार ने नहीं पहना हेलमेट,तो कटा चालान, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ई-चालान का नया झटका…
By worldprime
On: मार्च 20, 2026 7:08 अपराह्न
---Advertisement---











