क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Kawardha Murder: रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश, प्रेमी ने की हत्या

On: मार्च 25, 2026 5:21 अपराह्न
Follow Us:
kawardha murder: रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश, प्रेमी ने की हत्या
---Advertisement---

Kawardha Murder: कवर्धा जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र स्थित रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या के इस मामले में आरोपी प्रेमी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है।. मृतका की पहचान सुखमति बाई बैगा (24 वर्ष), निवासी मुंगेली के ग्राम बाकल के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसका आरोपी देवेंद्र जयसवाल के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला पहले से शादीशुदा होने और दो बच्चों की मां होने के कारण इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।. एक बार भाग चुके थे दिल्ली. बताया जा रहा है कि दोनों पहले एक बार दिल्ली भाग चुके थे, लेकिन बाद में महिला के कहने पर वापस लौट आए। इसके बाद महिला आरोपी से दूरी बनाने लगी और कथित रूप से संबंध खत्म करने के बदले 10 लाख रुपये की मांग करने लगी। साथ ही पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दे रही थी। इसी से नाराज होकर युवक ने हत्या की साजिश रची। वह 16 मार्च को महिला को घुमाने के बहाने रानी दहरा जलप्रपात लेकर गया, जहां उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को पत्थर बांधकर पानी में फेंक दिया।. मोबाइल लोकेशन से आरोपी पुणे से गिरफ्तार. घटना के तीन दिन बाद 19 मार्च को पर्यटकों ने जलप्रपात में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा कर जांच शुरू की और शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। 19 मार्च को पहचान होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महाराष्ट्र-250kmph की स्पीड से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 मौतें:कार का इंजन निकलकर 30 मीटर दूर जाकर गिरा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महाराष्ट्र-250kmph की स्पीड से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 मौतें:कार का इंजन निकलकर 30 मीटर दूर जाकर गिरा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मेघालय के मॉसिनराम में 24 घंटे में 530mm बारिश:इतनी जोधपुर-बीकानेर में 6 महीने में होती है; राजस्थान आज फिर धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मेघालय के मॉसिनराम में 24 घंटे में 530mm बारिश:इतनी जोधपुर-बीकानेर में 6 महीने में होती है; राजस्थान में आज फिर धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आतंकवाद फंडिंग रोकने वाले संस्थान FATF के उपाध्यक्ष बने विवेक:नीरज चोपड़ा को बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर मिला, 22 जून के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शारीरिक स्वास्थ्य – बड़ी चिकित्सा सर्जरी का निर्णय कैसे लें: जानिए क्यों जरूरी है सेकंड ओपिनियन लेना, पहले अपने डॉक्टर से पूछें ये 10 सवाल

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });