क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राहुल बोले- केरल में बीजेपी-LDF पार्टनर, दोनों की नीतियां एक:चुनाव आयोग ने असम में 9 से 29 अप्रैल तक एग्जिट पोल पर रोक लगाई

On: मार्च 26, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
राहुल बोले केरल में बीजेपी ldf पार्टनर, दोनों की नीतियां एक:चुनाव आयोग ने असम में 9 से 29 अप्रैल तक एग्जिट पोल पर रोक लगाई
---Advertisement---

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार शाम केरल के कोझिकोड में एक चुनावी सभा को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा- केरल में सिर्फ दो ही पक्ष चुनाव लड़ रहे हैं। एक है UDF गठबंधन और दूसरा है भाजपा और LDF की पार्टनरशिप। राहुल ने कहा- UDF जनता को एकजुट करता है, उनकी बात सुनता है और उन्हें सशक्त बनाता है। वहीं, LDF और भाजपा जनता को बांटते हैं और उनके सपनों को कुचलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि LDF और भाजपा की नीतियां एक ही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने इसे मिलीभगत का सबसे बड़ा सबूत बताया। इधर चुनाव आयोग ने असम में एग्जिट पोल के प्रसारण और प्रकाशन पर 9 अप्रैल से 29 अप्रैल तक बैन लगा दिया है। आयोग ने कहा कि यह फैसला स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करने के लिए लिया गया है। इसके अलावा, मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले किसी भी ओपिनियन पोल या सर्वे के नतीजों पर भी रोक रहेगी। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, 4 मई को एकसाथ आएगा रिजल्ट चुनाव से जुड़े कल के 5 बड़े अपडेट 1. बंगाल में ओवैसी ने हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन किया AIMIM प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर के साथ बंगाल चुनाव में गठबंधन की घोषणा की। ओवैसी ने कहा- प.बंगाल में भाजपा-कांग्रेस से अलग हम नया विकल्प देंगे। 2. कोलकाता रेप-मर्डर विक्टिम की मां बीजेपी की कैंडिडेड भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें 19 नाम शामिल हैं। पार्टी ने कोलकाता के मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर पीड़ित की मां को पानीहाटी सीट से उम्मीदवार बनाया है। 3. तमिलनाडु में AIADMK की पहली लिस्ट जारी तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी AIADMK ने अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। AIADMK ने बताया कि पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी अपने गृह क्षेत्र, सेलम की एडप्पाडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 4. असम CM बोले- कांग्रेस के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं असम के नगांव में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है और जनता ने पिछले 60 सालों में उनका काम देख लिया है, इसलिए अब लोग उन्हें समझ चुके हैं। 5. पोलिंग स्टाफ का मानदेय बढ़ा, टिफिन भत्ता ₹150 से ₹500 चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव से पहले पोलिंग और काउंटिंग ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया है। नई दरों के तहत प्रेसीडिंग ऑफिसर का दैनिक भत्ता ₹350 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है, जबकि पोलिंग ऑफिसर को अब ₹400 प्रति दिन मिलेंगे। काउंटिंग असिस्टेंट का भत्ता ₹450 और चौथी श्रेणी कर्मचारियों का ₹350 प्रति दिन कर दिया गया है। माइक्रो-ऑब्जर्वर्स का मानदेय भी दोगुना कर ₹2,000 कर दिया गया है। वहीं, पोलिंग स्टाफ, पुलिस और होमगार्ड के लिए टिफिन भत्ता ₹150 से बढ़ाकर ₹500 प्रति दिन कर दिया गया है। क्लास I और II कर्मचारियों का एकमुश्त भुगतान ₹3,000 और क्लास III कर्मचारियों का ₹2,000 कर दिया गया है। CAPF अधिकारियों और अन्य सुरक्षा बलों के भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Womens T20 World Cup: भारत की हार से निराश हैं कप्तान हरमनप्रीत, बोलीं- दुर्भाग्य से हम कुछ मौके नहीं भुना सके

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ईरान बोला-लेबनान में हमला रुका तभी अमेरिका से बातचीत करेंगे:स्विट्जरलैंड में पहले दौर की मीटिंग खत्म, 3 मुद्दों पर अभी भी पेंच फंसा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट इंग्लैंड से 253 रन से जीता: सीरीज 1-1 से की बराबर; मैट हेनरी ने 11 विकेट लिए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट इंग्लैंड से 253 रन से जीता: सीरीज 1-1 से की बराबर; मैट हेनरी ने 11 विकेट लिए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महाराष्ट्र-250kmph की स्पीड से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 मौतें:कार का इंजन निकलकर 30 मीटर दूर जाकर गिरा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

250kmph की रफ्तार से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 मौतें:कार का इंजन निकलकर 30 मीटर दूर जाकर गिरा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });