लुधियाना के लिए गर्व का पल है कि एक पंजाबी युवक जसकरण सिंह ने संगीत के जरिए भाषाओं और संस्कृतियों की सीमाएं पार करते हुए राष्ट्रीय पहचान बनाई है। 26 वर्षीय जसकरण सिंह ने 70वें फिल्म फेयर अवार्ड साउथ में बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) कन्नड़ का प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीत कर साउथ में पंजाब का डंका बजाया है। उन्हें यह सम्मान कन्नड़ फिल्म कृष्णम प्रणय सखी के सुपरहिट गाने “द्वापरा” के लिए मिला। यह अवॉर्ड उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मुकाम माना जा रहा है। अवार्ड जीतने के बाद लुधियाना पहुंचे जसकरण सिंह मीडिया से रूबरू हुए। रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर जसकरण का सफर आसान नहीं रहा। करीब 8 साल पहले उन्होंने तमिल सिंगिंग रियलिटी शो जी-तामिल सारे गा मा पा में टॉप-4 स्थान बनाकर अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में लगातार मेहनत जारी रखी। अलग-अलग भाषाओं में बनाई पहचान जसकरण ने भाषा की बाधाओं को कभी अपने रास्ते में नहीं आने दिया। तमिल के बाद उन्होंने 2022 में तेलुगु और 2023 में कन्नड़ सिंगिंग शोज में हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि एक पंजाबी गायक होने के बावजूद उनकी उच्चारण क्षमता ने साउथ के दर्शकों को भी प्रभावित किया। जीत का पल, पहले पिता को दी खबर अपनी इस उपलब्धि को याद करते हुए जसकरण ने कहा कि जब उन्हें नॉमिनेशन की खबर मिली तो वह कुछ मिनटों तक खामोश र?
पंजाब के सिंगर को साउथ में मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड:कन्नड़ फिल्म कृष्णम प्रणय सखी में गाया सुपरहिट गाना, बोले-म्यूजिक की कोई भाषा नहीं होती
By worldprime
On: मार्च 26, 2026 6:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---