Giraudpuri Fire: छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे करीब 16 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के दौरान कम से कम तीन गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Giraudpuri Fire: गिरौदपुरी धाम में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से 16 दुकानें जलकर खाक
By worldprime
On: मार्च 28, 2026 12:57 अपराह्न
---Advertisement---





