Bilaspur Jail Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जेल में बंद एक कैदी की सीमेंट स्लैब से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल कैदी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कोटा क्षेत्र के दबनपुर निवासी 27 वर्षीय नीलू जगत के रूप में हुई है, जो दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2024 से जेल में बंद था। वहीं हत्या का आरोपी 40 वर्षीय राजेश राय मुंगेली जिले का रहने वाला है और ट्रिपल मर्डर के मामले में पिछले करीब 17 वर्षों से उम्रकैद की सजा काट रहा है।. आरोपी राजेश राय मानसिक बीमारी से ग्रसित है।. बताया जा रहा है कि आरोपी ने सजा में राहत के लिए माफी की अर्जी दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। वहीं इसी मामले में उसके भाई सुरेश राय को वर्ष 2025 में रिहा कर दिया गया था। इसके बाद से आरोपी मानसिक तनाव में था।. मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे आरोपी ने नाली में लगे सीमेंट स्लैब को उठाकर नीलू जगत के सिर पर लगातार 4 से 5 वार किए। घटना के दौरान आसपास मौजूद अन्य बंदियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक नीलू गंभीर रूप से घायल हो चुका था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।. पूरी घटना जेल के ई-1 वार्ड में हुई, जिसे मानसिक रूप से बीमार बंदियों के लिए आरक्षित बताया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश राय भी मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसी बैरक में रखा गया था। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
Bilaspur Jail Murder: जेल में कैदी का मर्डर, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट
By worldprime
On: जून 23, 2026 6:53 अपराह्न
---Advertisement---