रायपुर : पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा की। रसोई गैस (LPG), पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में आम जनता को परेशानी न हो और आपूर्ति सुचारु बनी रहे। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा पर भी जोर देते हुए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने को कहा, ताकि भविष्य में किसी भी वैश्विक संकट का असर राज्य पर कम से कम पड़े। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री सख्त नजर आए। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना को फैलने से रोकना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस बैठक में खाद्य, कृषि, उद्योग, परिवहन, खनिज और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के प्रतिनि?
छत्तीसगढ़ में गैस,पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति,अफवाह फैलाने वाले सावधान ! मुख्यमंत्री साय ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश…
By worldprime
On: मार्च 28, 2026 12:47 अपराह्न
---Advertisement---











