साउथ फिल्मों के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संतोष कुमार ने हाल ही में धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट लिखने का दावा किया है। उनका कहना है कि ये स्क्रिप्ट उन्होंने 2023 में लिखी थी, जिसे अब धुरंधर 2 के नाम से बनाया गया है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि उनके पास इससे जुड़े कई सबूत हैं, हालांकि अब तक उन्होंने न ही सबूत पेश किए हैं और न ही मेकर्स के खिलाफ किसी तरह की शिकायत दर्ज करवाई है। राइटर संतोष कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट चुराने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘आप सबने देखा होगा कि फिल्म बहुत अच्छी चल रही है। ये मूवी देखने के बाद मुझे पता चला कि ये मेरी स्क्रिप्ट है। मेरी कहानी है। मैंने इसे बहुत मेहनत से किया था। 2023 में मैंने यहां आकर बहुत सारी कंपनियों को स्टोरी नरेट की थी। मुझे कहा गया था कि अगर आपको बड़ा एक्टर चाहिए, तो बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी लेकर आओ। मैं सोनी के पास गया, जी के पास गया, टी-सीरीज के पास गया, धर्मा प्रोडक्शन के पास गया।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए आदित्य रॉय कपूर चाहिए था। मैंने बहुत कोशिश की। मैंने बहुत डायरेक्टर्स को स्क्रिप्ट भेजी। मैं स्क्रीनराइटर एसोसिएशन का हिस्सा था, मैंने वहां भी स्क्रिप्ट रजिस्टर करवाई है, नवंबर 2023 में। मेरे पास सारे सबूत हैं। मेरे पास तस्व?
राइटर संतोष कुमार ने किया धुरंधर 2 लिखने का दावा:स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लगाए, कहा- 2023 में लिखी थी, कई प्रोडक्शन हाउस को भेजी
By worldprime
On: अप्रैल 1, 2026 11:22 पूर्वाह्न
---Advertisement---