क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Janjgir Champa Double Murder: पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, मुखौटा और नकली बाल बरामद

On: अप्रैल 1, 2026 12:36 अपराह्न
Follow Us:
janjgir champa double murder: पति पत्नी की बेरहमी से हत्या, मुखौटा और नकली बाल बरामद
---Advertisement---

Janjgir Champa Double Murder: जांजगीर-चांपा जिले के मुलमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में पति-पत्नी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। वारदात देर रात की बताई जा रही है, जहां घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर पति-पत्नी को मार डाला और करीब 70-80 हजार के जेवरात लेकर भाग गए। महिला के गले से सोने का हार भी गायब मिला। (जांजगीर चांपा पति पत्नी हत्या)

मृतकों की पहचान संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल और सड़क पर खून से सने पैरों के निशान भी मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से होली का मुखौटा और नकली बाल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में बुजुर्ग दंपती ने अपने पोते की शादी करवाई थी। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को लूट की नीयत से अंजाम दिया गया है।

Image 9 1775018923 300x225

पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। (खपरी गांव पति पत्नी हत्या)

जानिए पूरा मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संतराम साहू (62) और पत्नी श्याम बाई साहू (62) ग्राम खपरी में रहते थे। संतराम खेती-किसानी के साथ पान दुकान भी चलाते थे। बुजुर्ग दंपती घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके दो बेटे अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। 28 मार्च को संतराम साहू ने अपने बड़े पोते की शादी करवाई थी।

34 1775018869

घटना का खुलासा तब हुआ, जब बड़ा बेटा हरिशंकर साहू सुबह खेत में दवाई छिड़काव के लिए पिता के घर पहुंचा। घर का दरवाजा खुला देखकर वह अंदर गया, जहां उसने अपने पिता का शव जमीन पर और मां का शव खाट पर खून से लथपथ देखा। हरिशंकर ने फौरन ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पेड़ के सहारे घर में घुसे आरोपी

जांच में सामने आया है कि आरोपी घर में घुसने के लिए पेड़ के सहारे चढ़कर अंदर पहुंचे थे। वारदात के बाद घटनास्थल और सड़क पर खून से सने पैरों के निशान भी मिले हैं, जिससे एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

Image 5 300x227

मुखौटा और नकली बाल बरामद

पुलिस को घटनास्थल से होली का मुखौटा और नकली बाल भी बरामद हुए हैं। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल किया होगा। महिला के गले से सोने का हार गायब मिला है, जिससे लूट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका और मजबूत हो गई है। इस मामले में मुलमुला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत बोला-चीन के दिए नाम मनगढ़ंत, अरुणाचल भारत का हिस्सा:झूठे दावे हकीकत नहीं बदलते; चीन ने 9 साल में 62 जगहों के नाम बदले

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान को ₹46,500 करोड़ की मदद देंगे सऊदी-कतर:इससे UAE का ₹29,000 करोड़ कर्ज चुकाएगा, पैसे लौटाने के लिए सिर्फ 11 दिन बाकी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान को ₹46,500 करोड़ की मदद देंगे सऊदी-कतर:इससे UAE का ₹29,000 करोड़ कर्ज चुकाएगा, पैसे लौटाने के लिए सिर्फ 11 दिन बाकी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गिल ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा: 4 हजार आईपीएल रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय; बटलर की 100वीं टी-20 फिफ्टी, 14 हजार रन भी पूरे; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आशा भोसले ने राजस्थानी फिल्मों में भी गाए थे गाने:शब्दों की ट्रेनिंग हुई, डायरेक्टर ने 25 हजार बोलकर 7 हजार दिए फिर भी कुछ नहीं बोलीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कांग्रेस बोली-सरकार जाति जनगणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती:जयराम रमेश ने कहा- महिला आरक्षण में बदलाव से देश को गुमराह किया जा रहा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });