क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, रायपुर में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

On: अप्रैल 1, 2026 12:07 अपराह्न
Follow Us:
cg weather update: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन आंधी बारिश का अलर्ट, रायपुर में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अप्रैल की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ दिनों में तापमान बढ़ेगा तो कुछ दिनों में बादल और बारिश के कारण गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे मौसम मिलाजुला बना रहेगा।

Gifs4 1774879727

वर्तमान में सक्रिय मौसम सिस्टम के चलते प्रदेश में अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है।

प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, लेकिन आने वाले तीन दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

Image 38

बीते दिनों प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा दर्ज की गई है। तोकापाल में 2 सेमी, भनपुरी में 1 सेमी और जगदलपुर व नानगुर में हल्की बारिश हुई है। मौसम में यह बदलाव पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और उससे जुड़ी द्रोणिका के कारण हो रहा है, जो मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है।

तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सर्वाधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

रायपुर में मौसम का हाल

राजधानी रायपुर में 1 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Vaibhav Sooryavanshi: अचानक क्यों भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी? कहा- जिस सपने के लिए बैट उठाया था, वह आज पूरा हुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: रायपुर के सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बॉबी देओल से पूछा गया- ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाएंगे?:बोले- ये कौन-सा शो है, मुझे इसके बारे में पता नहीं है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बॉबी देओल से पूछा गया- ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाएंगे?:बोले- ये कौन-सा शो है, मुझे इसके बारे में पता नहीं है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली:कहा- खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर रवाना

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });