CG News: जनगणना 2027 के मद्देनजर कोरबा जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। (कोरबा शिक्षकों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक). कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया है, ताकि जनगणना कार्य को सुचारू, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। (शिक्षकों की छुट्टी पर रोक). जारी आदेश के अनुसार, जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा को रोकने के लिए जिले के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में प्राप्त अवकाश आवेदनों पर विचार करने के लिए जिला स्तर पर एक समीक्षा समिति का गठन किया गया है। (Korba Leave Ban Government Employees). यह समिति प्राप्त अवकाश आवेदनों की गहन समीक्षा कर अपनी अनुशंसा के साथ अंतिम निर्णय के लिए प्रस्ताव कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेगी। गठित समिति में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जनगणना अधिकारी तुलाराम भारद्वाज को अध्यक्ष बनाया गया है। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी मोहन सिंह कंवर को सदस्य सचिव तथा जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत जायसवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी इसी तरह के आदेश जारी किए जा सकते हैं।
CG News: शिक्षकों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, आदेश जारी
By worldprime
On: अप्रैल 1, 2026 1:29 अपराह्न
---Advertisement---





